फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूरिया खाद की बढ़ी मांग, केंद्र पर शून्य उपलब्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 2 जुलाई को हुई जोरदार बारिश के बाद क्षेत्र में यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों में नारनौल स्थित खाद केंद्र से करीब 1277 यूरिया बैग बांटे गए। शनिवार को 117 यूरिया बैग का वितरण हुआ। अब खाद केंद्र पर यूरिया की उपलब्धता शून्य है।
विज्ञापन

यदि आगामी दिनों में खाद की खेप नहीं पहुंचती है तो किसानों को परेशानी हो सकती है। एक किसान को एक बार में पांच यूरिया बैग दिए जा रहे हैं। नारनौल खाद केंद्र पर खरीफ फसल के दौरान करीब 8 हजार यूरिया बैग की मांग रहती है।
मई से अब तक 4555 बैग वितरित किए जा चुके हैं। कृषि विभाग के खाद गुणवत्ता नियंत्रक संजय ने बताया कि खाद का वितरण सुचारू है। उन्होंने जल्द ही केंद्र पर अन्य खेप पहुंचाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें