फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना की शुरू, दोबारा ले सकेंगे कनैक्शन

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20 नारनौल का बिजली निगम कार्यालय। - फोटो : धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जातीं युवतियां ।
विज्ञापन
नारनौल। बिजली निगम ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना को शुरू किया है। उपभोक्ता जो बिल नहीं जमा करवाने के कारण 31 अगस्त 2024 तक डिफॉल्टर थे और अभी तक डिफॉल्टर हैं, वह योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

योजना को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए शुरू किया गया है। उपभोक्ता को पूर्ण भुगतान पर बिजली बिल में छूट भी दी जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता एकमुश्त रुपये जमा नहीं करवा सकता तो उसके लिए आसान किस्त बनाई जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का बिल जमा नहीं होने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। उनका सरचार्ज माफी योजना के तहत बिजली बिल एकमुश्त जमा करने और पहली किस्त जमा करने पर उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन को दोबारा जोड़ दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बिजली उपभोक्ता बिजली निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। अब तक दो बार बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है। इसमें सबसे ज्यादा बिजली बिल माफ करवाने वाले उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे थे। ऐसे में सरचार्ज माफी योजना शुरू होने से क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


वर्जन :
ऐसे उपभोक्ता जो किसी कारणवश बिजली बिल लंबे समय से जमा नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह बेहतर योजना है। योजना के तहत बनने वाली किस्त और ब्याज राशि पर मिली छूट के बाद अगर उपभोक्ता अपने बिल को जमा करते हैं तो उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए जाएंगे। जिनके बिजली बिल नहीं भरने के कारण कनेक्शन को काट दिया गया था। उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली निगम कार्यालय से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं और बकाया बिजली बिल जमा करवाएं।-जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें