फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

955 उपभोक्ताओं ने उठाया सरजार्च माफी योजना का लाभ

Thu, 01 Jun 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बिजली निगम की जुर्माना माफी योजना के तहत अंतिम दिन तक 955 उपभोक्ताओं ने बकाया बिजली बिल जमा करवा योजना का लाभ उठाया। इसके तहत निगम को 89.21 लाख रिकवर हुए, वहीं उपभोक्ताओं को भी 150.96 लाख रुपये का लाभ हुआ। यह राशि निगम द्वारा माफ की गई। अंतिम दिन भी अनेक लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन


बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल करने के लिए बिजली बिल जुर्माना माफी योजना की शुरूआत की थी। जिसके तहत ऐसे उपभोक्ता जिनकी 31 जनवरी 2017 तक राशि बकाया थी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दो किलो वाट लोड के घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ता जिनका कनेक्शन चालू है या कटा हुआ है इसका लाभ उठा सकते थे। निगम द्वारा इस योजना की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई थी। परंतु योजना का लाभ कम ही उपभोक्ताओं ने उठाया। निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले में 59242 हजार डिफाल्टर उपभोक्ता है। जिनमें निगम के 17226.36 लाख रुपये बकाया हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से राशि वसूल करने के लिए ही निगम ने उक्त योजना शुरू की थी, लेकिन निगम के अनुरूप लोगों ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया। इस कारण निगम के अभी भी डिफाल्टर उपभोक्ताओं में करोड़ों रुपये की राशि बकाया है।

15 ने दी स्वैच्छिक लोड की जानकारी
इसके अलावा 15 उपभोक्ताओं ने स्वैच्छिक घोषित लोड अथवा मीटर से छेड़छाड़ या खराबी की जानकारी दी है। जिनसे भी 83 हजार रुपये वसूल किए।

शहरों की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में डिफाल्टरों की संख्या अधिक
निगम के अनुसार शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में डिफाल्टरों की संख्या अधिक है। इस कारण निगम की करोड़ों रुपये की राशि ग्रामीण उपभोक्ताओं में बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं के निगम ने बिजली बिल जुर्माना माफी योजना की शुरूआत की थी। परंतु 955 उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन


निगम की यह थी योजना
ब्याज माफी योजना के तहत उपभोक्ता द्वारा 6 बिलों के भुगतान करने के बाद 40 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता जब अगले वर्ष के सभी बिल भरेगा तो उसका 30 प्रतिशत ब्याज माफ होगा। वहीं उपभोक्ता तीसरे वर्ष के सभी बिल भरने पर बकाया 30 प्रतिशत ब्याज भी माफ कर दिया गया। अगर उपभोक्ता किसी भी सूरत में लगातार तीन बिलों का भुगतान करने के बाद बिल नहीं भरता है तो वह ब्याज उसी स्थिति में उसके बिल में डाल दिया जाएगा।

निगम की जुर्माना माफी योजना का अनेक उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। इसके तहत निगम ने इन उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की रिकवरी की। इसके साथ ही उपभोक्ताओं का लाखों रुपये का जुर्माना भी माफ किया गया। - सतीश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें