फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया कनीना थाने का दौरा

Thu, 23 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बुधवार की रात आठ बजे कनीना थाना निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुंशी को निर्देश दिए कि सभी कागजों को टेबल पर व्यवस्थित ढंग से रखे। कोई भी कागज इधर उधर बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए। उन्होंने थाना प्रभारी निर्देश दिए कि जनता की सुरक्षा के लिए रात्रि को लगातार गश्त करें और थाने में अपनी फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से पुलिस कर्मचारी अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी जांच अधिकारी लंबित केसों की सुनवाई करते हुए जल्द से जल्द निपटान करें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पुलिस कर्मचारी सही ढंग से ड्यूटी नहीं करता पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कनीना के पुलिस उप अधीक्षक महेश कुमार शर्मा, नव नियुक्त थाना अध्यक्ष मलखान सिंह ने जनता की सुरक्षा के लिए सभी उपाय करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें