संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। पेयजल की पाइपलाइन टूटने से गांव बेगपुर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है।
गांव बेगपुर में काफी समय से ग्रामीण गंदा पानी पीने पर मजबूर हैं, क्योंकि पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है। घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रही है। गांव के निवासी रोहतास थानेदार, परशुराम, बाबूलाल, रामशरण, वीर सिंह यादव, मुकेश कुमार, रामनिवास, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अमर सिंह, लाल सिंह, राजकुमार, रामकिशन का कहना हैं कि घरों में मटमैला दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी के प्रयोग से कई घरों में छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। ग्राम पंचायत को इस समस्या के बारे में पता होने के बावजूद कोई कदम नहीं उठा रही। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की समस्या से तुरंत प्रभाव से निजात दिलाए।
वर्जन:
यह समस्या पिछले काफी समय से चली आ रही है। यह पाइप लाइन काफी पुरानी होने के कारण जगह जगह से लीक हो चुकी है। अब गांव में नई पाइप लगाई बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पाइप डालने के बाद इस समस्या से निजात मिल सकेगी।-रणवीर सिंह यादव, सरपंच बेगपुर