फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधीक्षक ने स्ट्राॅन्ग रूम का किया निरीक्षण

Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


नारनौल के स्ट्राॅन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया है। चुनाव के बाद गर्ल्स आईटीआई नारनौल में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। इनर कॉर्डन में सीएपीफ फोर्स पुलिस, मिडिल कॉर्डन में हरियाणा आर्म्ड और आउटर कॉर्डन में जिला पुलिस यानी तीन घेरे की सुरक्षा की गई है। इसके अलावा चेकिंग के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।
इनर कॉर्डन सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा आने-जाने वालों के लिए विजिटर रजिस्टर भी लगाए गए हैं। यदि कोई अंदर भी आता है तो सिक्योरिटी गार्ड को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहले ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के प्रबंधों के मद्देनजर एसपी अर्श वर्मा ने स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण किया, साथ ही सिक्योरिटी गार्ड व अन्य पुलिसकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्ट्राॅन्ग रूम में मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित रखा जाता है। इस स्ट्राॅन्ग रूम में एक बार मशीन अंदर जाने के बाद इस कमरे में कोई भी नहीं जा सकता। इस कमरे में दोबारा किसी की एंट्री तभी होती है जब वोटों की गिनती के लिए इन मशीनों को निकाला जाता है। इसके अलावा स्ट्राॅन्ग की सिक्योरिटी के आसपास कोई नहीं जा सकता। वहीं मतगणना वाले दिन गर्ल्स आईटीआई रोड को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें