विद्यार्थियों को को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्त्रोत : पुलिस
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिला पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत ट्रैफिक थाना की टीम ने सोमवार को अटेली में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने के साथ नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब भी वाहन लेकर निकले, यातायात नियमों की अनदेखी ना करें। युवाओं को जागरूक करने का मतलब समाज को जागरूक करना है। दुर्घटनाओं में होने वाली मौत का कारण सही प्रकार से वाहन न चलाना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, तेज गति में वाहन चलाना होता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया कि वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें।