फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया

Thu, 26 Dec 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते मंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला खड़खड़ी में आर्य समाज मंदिर के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम यजमान राजेश गोयल, राकेश गोयल व पंकज गोयल को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति जलाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित गौरीशंकर शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, विवेक निर्मल, विजय जैन तथा काशीराम पार्षद आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें गायक विजय जैन ने हनुमत जमे रहो आसन पर जब लग कथा राम की होए व गुरुजी सांवरमल गोयल ने बालाजी तू जल्दी से आजा संकट में तेरो दास पड़ो है भजन सुनाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

अंत में यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, रोहताश यादव, मन्नू पंजाबी, ललित सैनी, मोती गोयल, रितिक, प्रिंस, सुनीता देवी, रजनी गोयल माैजूद रहे।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें