महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में धन्यवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। तैयारी को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर ही जिले की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके लिए विभिन्न विभाग प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारी के संबंध में उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान पेयजल की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं पर्याप्त संख्या में शौचालय की भी व्यवस्था होनी चाहिए। पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम संजीव कुमार, सीटीएम मंजीत कुमार आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो