फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड के दोहे व चौपाइयों का गायन किया

Thu, 28 Nov 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने मंगलवार रात साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड मोहल्ला जमालपुर में आयोजित किया। पाठ के मुख्य यजमान ओम प्रकाश मित्तल रहे। पंडित अश्वनी शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इसमें महावीर प्रसाद अग्रवाल, गौरी शंकर शर्मा, राजेश सोनी, संजय अग्रवाल, रामानंद शर्मा, नवीन बंसल, राकेश गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, चिंटू गुप्ता, काशीराम सैनी, नरेंद्र गर्ग, राकेश कौशिक और अश्वनी शर्मा ने सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें मास्टर गौतम ने अर्जी लगाते लगाते में तो हार गया बाबा, गोरी शंकर शर्मा ने बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, विनोद सर्राफ ने जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली और नवीन बंसल ने मौज हो गई हमारी मौज हो गई भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
इस अवसर पर महेश चंद्र अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, रामेश्वर शर्मा, जगमोहन गर्ग, धीरज गर्ग, महेश मित्तल, राजकुमार सैनी, प्रशांत सैनी, अरिहंत जैन, प्रमोद गर्ग, बजरंग लाल गर्ग, गोपाल नंबरदार, मनीष, सत्य प्रकाश, दीपक, शिवकुमारआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें