फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जोरासी बांध वाले श्री वीर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ कराया

Wed, 08 May 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जोरासी बांध वाले श्री वीर हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह 11 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह सुंदरकांड पाठ हर महीने के पहले मंगलवार को आयोजित किया जाने लगा है। इसकी शुरुआत इसी साल जनवरी से हुई थी।
विज्ञापन

बांध वाले मंदिर में हनुमान जी की साक्षात प्रतिमा के साथ अखंड ज्योति के समक्ष मंदिर के पुजारी सुभाष चंद ने अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की और निवाजनगर के पूर्व सरपंच राजकुमार शर्मा के मुखारविंद से सुंदरकांड का शुभारंभ किया गया। उन्होंने धारूराय एंड पार्टी के साथ बेहद कर्णप्रिय संगीतमय पाठ किया। उनके द्वारा सुंदरकांड के दोहे व चौपाइयों का मधुर स्वर में गायन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद बालाजी के भजनों से सारा माहौल हनुमानमय हो गया।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी पवन शुक्ला, पंडित मोहन भारद्वाज, राजेश यादव, विजय कोरियावास, राजेश भाट, ओमप्रकाश गुप्ता, ज्ञानचंद बागोतिया, रविंद्र चौधरी, धर्मवीर, रविदत्त शर्मा समेत काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। सुंदरकांड पाठ के पश्चात ढाणी बाठोठा निवासी राजाराम यादव के बेटे एवं मार्केट कमेटी नारनौल के जेई विक्रम सिंह यादव ने परिवार समेत बाबा का भंडारा लगाया। इसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अगला सुंदरकांड पाठ 4 जून को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें