फोटो 5सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम के दौरान भजन सुनाता गायकार। स्रोत: मंडल
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन बुधवार रात सेन चौक के पास मन्नू बंसल के निवास स्थान पर किया। आचार्य अश्वनी शर्मा ने पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा गणेश वंदना के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। जिसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। राजेश सोनी द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया।
विजय हल्दिया, गौरीशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, संजय अग्रवाल, रामानंद शर्मा, राकेश गुप्ता, संजय शर्मा, विजय हल्दिया, राजेश सोनी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद मंडल के प्रमुख सदस्य बजरंग लाल गर्ग ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें मास्टर गौतम ने जय हो जय हो तुम्हारी बजरंगबली लेकर शिव रूप आना गजब हो गया, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो हम डूब जाएंगे, गौरी शंकर शर्मा ने अंजलि के लाल राम दुलारा, तरुण सोनी ने तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान, नवीन बंसल ने दे दो थोड़ा प्यार तुम्हारा क्या घट जाएगा, संजय शर्मा ने हो गए भाव से पार लेकर नाम तेरा। इस अवसर पर विष्णु गर्ग, गौरीशंकर मित्तल, अरिहंत जैन, महेश मित्तल, हरदयाल सैनी, सचिन गोयल, सोनू प्रजापत, धीरज गर्ग, जगमोहन गर्ग, रामेश्वर शर्मा, योगेश, अशोक सिंघल, चिंटू गुप्ता, दीपक सिंगला सहित अनेक मौजूद रहे।