फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ

Thu, 21 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार रात हुड्डा सेक्टर एक में लखीराम अग्रवाल के निवास स्थान पर किया गया। सबसे पहले आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना कर रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। राजेश सोनी द्वारा रंग बिरंगी फूलों से बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल के प्रमुख सदस्य नरेंद्र गर्ग ने मुख्य यजमान को बालाजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें मास्टर गौतम ने जैसी करनी वैसी भरनी, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने छप्पन भोग का थाल सजाए चौकी है तैयार की जी हमारा बालाजी जी महाराज भक्त आपकी, सचिन कुमार ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है, रेखा अग्रवाल ने मैंने अर्जी लिख दी बाबा तेरे दरबार में मोहर लगा दो, राधिका सैनी ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम व संजय शर्मा ने लूट रहा लूट रहा बाबा का खजाना लूट रहा आदि भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता एडवोकेट, सचिन अग्रवाल, लखीराम अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, बजरंगलाल गर्ग, प्रमोद गर्ग, वेद प्रकाश, सुरेंद्र सैनी, दीपक सिंगला व सोनू प्रजापत सहित अनेकों भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें