फोटो संख्या:53- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में आयोजित फोक डांस प्रतिय
कनीना। एससीईआरटी गुरुग्राम के अधीन खंडस्तरीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में हुआ। लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनीना मॉडल स्कूल की टीम द्वितीय व रावमाविद्यालय कनीना मंडी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
इसी प्रकार रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरह की टीम ने प्रथम व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत रोल प्ले और लोक नृत्य की दो विधाओं में पांच विभिन्न थीमों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रोल प्ले प्रतियोगिता में सामाजिक एवं शैक्षणिक विषयों पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका चेतन शर्मा संस्कृत अध्यापक, सत्य प्रकाश हेडमास्टर, अनीता ने निभाई। मंच संचालन अमृत सिंह राघव द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सोमवीर सिंह, ज्योति, रोशनी, अनुराधा मौजूद रही।