फोटो संख्या:59- गांव देवास उपस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत
महेंद्रगढ़। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर उप-स्वास्थ्य केंद्र देवास में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य कर्मी सतीश खैरवाल, रोशनी, शर्मीला एएनएम ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर की जांच की। स्वास्थ्य कर्मी सतीश खैरवाल ने बताया कि हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण जल्दी पता नहीं चलते। उन्होंने नमक कम खाने, रोजाना टहलने, तनाव से बचने और नियमित जांच कराने की सलाह दी। शिविर में कई लोगों ने बीपी की जांच कराई। उच्च रक्तचाप पाए गए मरीजों को दवा और खान-पान की जानकारी दी गई। संवाद