फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के तीखे तेवर, तापमान पहुंचा 42.8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21गर्मी से बचाव के लिए गन्ने का जूस पीती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोग गर्मी से बचाव के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी, आंधी, व बादलवाही की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी मरुस्थलीय शुष्क गर्म हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 25, 28 व 30 अप्रैल को लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में आंधी व बादलवाही और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 26.8 व अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें