फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

Wed, 17 Jun 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह उत्साह और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. गजे सिंह चौपड़ा ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने स्केटिंग, कराटे, अबेकस, हरियाणवी, पंजाबी और बॉलीवुड नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्केटिंग और कराटे के रोमांचक प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। डॉ. गजे सिंह चौपड़ा ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें