फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुमेर सिंह व मुकेश कुमार का पदोन्नत होने पर किया स्वागत

Sat, 19 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 1जैलाफ के राजकीय विद्यालय में पदोन्नत होकर आए शिक्षकों को सम्मानित करते ग्रामीण।स्रोत ग्
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में अंग्रेजी लेक्चरर सुमेर सिंह व लेक्चरर संस्कृत मुकेश कुमार के पीजीटी पद पर पदोन्नत होने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रीचंद महाशय, अमर सिंह पंच, रमेश कुमार फोजी, हंसराज व सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत मौजूद रहे। प्राचार्य लोकेश कुमार ने कहा कि इन दोनों विषयों के शिक्षक के ज्वाइन करने से विद्यार्थियों को लाभ होगा। उन्होंने दोनों शिक्षकों के कार्य प्रणाली व शैक्षणिक कार्य की सराहना की। ग्राम पंचायत जैलाफ सरपंच अमर सिंह ने गांव की ओर से दोनों विषयों के शिक्षक ज्वाइन करने पर बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. होशियार सिंह व प्रवक्ता धर्म सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. महताब सिंह, प्रवक्ता राकेश कुमार, दयानंद, सुरेंद्र कुमार, मलखान सिंह, प्रदीप कुमार , राजेश कुमार, विक्रम सिंह, सुनील, गजराज सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें