फोटो 2महावीर चौक से रेवाडी रोड के डिवाइडर पर पौधे लगाते संगठन के सदस्य।स्रोत संगठन
नारनौल। एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत महावीर चौक से रेवाड़ी रोड डिवाइडर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया गया। पूरे महीने यह अभियान जारी रहेगा। आसपास के दुकानदारों ने पेड़ पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर यशपाल शर्मा, पवन गौतम, गोपाल शर्मा, रामप्रकाश, राजेश शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि ने मानसून में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लिया। संवाद