फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मिला सुसाइट नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रुपये के लेनदेन में गांव रघुनाथपुरा में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की टीम ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें गांव के ही दो युवकों का नाम लिखा हुआ है। जिसमें एक युवक को मौत का जिम्मेदार बताया है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव रघुनाथपुरा निवासी 30 वर्षीय सोमेश शाम को अपने कुएं पर बने मकान पर गया था। मकान पर बने कमरे में युवक ने पंखे के हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। पड़ोस के कुएं पर मकान बनाकर रह रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतारकर छानबीन की। मृतक के पास एक सुसाइट नोट मिला। जिसमें उसने गांव के दो युवकों के नाम लिखे हुए थे। सुसाइट नोट में मृतक सोमेश ने लिखा कि रवि मेरे से रुपये ले रखे है जिसका रामजस को पता है। सुसाइट नोट में रुपये लेनदेन का मामला था। मृतक ने सुसाइट नोट में मौत का कारण रवि को बताया है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें