फोटो नंबर- 22सुधा, सेपकटकरा खिलाडी
नारनौल। गांव महरमपुर स्थित बाबा जोधा दास स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही सेपकटकरा खिलाड़ी सुधा का चयन हरियाणा की महिला टीम में हुआ है। सुधा अब 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ग्वालियर में आयोजित होने वाली 35वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से अकादमी और गांव में खुशी का माहौल है।
सेपकटकरा एसोसिएशन के प्रधान संतराम ने बताया कि 10 से 12 अक्तूबर तक चरखी दादरी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में सुधा ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा की टीम में उनका चयन किया गया है।
कोच नरेश ढिल्लों ने कहा कि सुधा की मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है। उनके चयन से अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे दूसरे खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुधा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।