बाबा महावीर दास युवा क्लब एवं दैनिक रेल यात्री महासंघ ने संयुक्त रूप से सोमवार को महेंद्रगढ़ में परिवहन सब डिपो को जल्दी से जल्दी चालू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विक्रम सिंह आईएएस को ज्ञापन सौंपा हैै। लोगों का कहना कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 21 साल से सौतेला व्यवहार होता आ रहा है जिसको लेकर जनता में काफी रोष हैं। सरकार को चाहिए ये भेदभाव की नीति दूर कर जल्द महेंद्रगढ़ सब डिपो बनाए।
बाबा महाबीर दास युवा क्लब सीगड़ा के अध्यक्ष लक्की सीगड़ा, दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा, रामपाल, किरोड़ी, महीपाल, हरी सिंह ने बताया कि जुलाई 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा इस पिछड़े क्षेत्र को परिवहन सब-डिपो बनाने की घोषणा की गई थी उस समय क्षेत्र की आम जनता को राज्य परिवहन से काफी आस बंधी थी की इस पिछड़े क्षेत्र को परिवहन की समस्या से निजात मिल जाएगी परंतु घोषणा के तीन वर्ष बीत जाने के बाद इस घोषणा को अम नव निर्वाचित हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 9 अप्रैल 2016 को सब-डिपो महेंद्रगढ़ का शिला लेख स्थापित कर महेंद्रगढ़ की जनता की आशाओं को बल मिला था। लेकिन लगभग 1 साल बीतने पर भी इस घोषणा को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका हैं। उन्होंने बताया कि वही कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही हैं की ढाक के तीन पात। इस सबडिपो की फाइल चण्डीगढ़ ही धूल चाटती नजर आ रही हैं।
हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्रियों ने अपने भाषण में भी कई बार कहा है कि महेंद्रगढ़ शहर से लंबी दूरी के तीर्थ स्थानों के लिए रोडवेज बस सेवाएं चलाई ाएंगी और यहां से रात के समय भी यात्रियों के लिए लंबी दूरी की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आज तक विभाग की तरफ से ऐसी कोई सुविधा इस क्षेत्र को नहीं मिली।
----------------------------------
महेंद्रगढ़ के साथ हर सरकार ने भेदभाव किया है। दो बार घोषणा होने एवं पत्थर लगने के बाद अभी तक सब डिपो नहीं बना है। क्षेत्र के लोग बसों की कमी के कारण काफी परेशान हो रहे हैं। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द यहां सब डिपो बनाकर क्षेत्र की समस्या को दूर करें। -रामनिवास पाटोदा, प्रधान दैनिक रेलयात्री महासंघ
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड का उद्घाटन अक्टूबर 1995 में हुआ था। उसके बाद किसी अधिकारी एवं विधायक ने स्टैंड की सुध नहीं ली। प्रदेश में हर वर्ष रोडवेज विभाग का करोड़ रुपये का वार्षिक बजट होता है। लेकिन पिछले कई वर्षों से स्टैंड पर बजट की एक राशि भी लगी हुई दिखाई नहीं दे रही। लक्की सीगड़ा, प्रधान बीएमडी युवा क्लब सीगड़ा
--------------------------
डुलाना, मेघनवास चौक, सुरजनवास, मुंढायन, झीगावन, बेवल, खैराना, राता तथा अटेली रोड पर पिछले 20 वर्षों से कोई बस नहीं चल रही। मुंढायन गांव के लोगों को 5 किमी. पैदल चलकर आना पड़ता है उसके बाद महेंद्रगढ़ के लिए साधन मिलता है। बीच में निजी बस चली थी वो भी बंद हो गई। अब टैंपो, जीप, बस कोई साधन इस रोड पर नहीं चलता । महेंद्रगढ़ सब डिपो बनने पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी इससे उनके जैसे लोकल रुटों वालों को फायदा होगा।-रामानंद मुंढ़ायान
---------------------------------
बसों की कमी के कारण बहुत दिक्कते रहती हैं, जिनके पास पर्सनल साधन हैं वो तो शहर चले जाते हैं लेकिन जिनके पास नहीं उन्हें बहुत परेशानी होती है। प्रशासन से मांग है इस मुढ़ायन रोड पर एक बस चलवाई जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।-महिपाल मुढायन