फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के पिछड़ेपन के लिए नेताओं ने लगाए एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

Sun, 22 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बनने के बाद प्रदेश में भाजपा, इनेलो, कांग्रेस एवं हविपा की सरकार रही हैं। किसी भी सरकार ने इस पिछड़े जिले को अपना आशीर्वाद नहीं दिया। सबसे अधिक भेदभाव महेंद्रगढ़ के साथ ही हुआ है। सबसे बड़ा भेदभाव महेंद्रगढ़ जिला होते हुए भी हेड क्वार्टर यहां नहीं हैं। मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई अधिकतर घोषणाएं पूरी नहीं होती हैं, चाहे वह किसी भी पार्टी की सरकार रही हो। इसके पीछे सबसे अधिक जिम्मेदार उस विधानसभा का प्रतिनिधि ही रहा है। पिछले 3 वर्षों के दौरान 2 मुख्यमंत्रियों की 1 घोषणा को अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। इस संदर्भ में अमर उजाला ने विभिन्न पार्टी के नेताओं से बातचीत की तो इसके पिछड़ेपन के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस पार्टी के नेता ने उनके पास समय कम होने की बात कही जबकि भाजपा नेता ने जल्द घोषाणाएं पूरी करवाने की बात कही, जबकि इनेलों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में 4 में से 3 एमएलए थे इनमें 2 सीपीएस एवं 1 मंत्री था किसी ने विकास कार्य करवाने की चेष्ठा नहीं दिखाई। महेंद्रगढ़ जनता ने तो कांग्रेस के पूर्व विधायक को 3 बार लगातार जिताया उसके बाद भी सब डिपो की घोषणा बनकर रह गई जबकि भाजपा का 2.5 साल का कार्यकाल शून्य रहा है।
विज्ञापन

सरकार की नहीं, जनता की है गलती
पिछले 13 वर्षों में जितनी भी सरकारेें आई किसी ने जिले का भला नहीं किया। जिले की जनता ने देश में दस वर्ष कांग्रेस को दिए। एक मंत्री एवं दो सीपीएस भी सरकार के रहे हैं लेकिन इन प्रतिनिधियों ने केवल पैसा कमाने की राजनीति की है। जनता एवं समाज के लिए कोई काम करना है उस पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में भाजपा सरकार को बने हुए 2 वर्ष से ऊपर का समय हो चुका है अभी तक जिले में कोई काम नहीं हुआ है। इसमें मैं सरकारों का दोष नहीं मानता बल्कि जनता का दोष मानता हूं। जो बार बार ऐसे नेताओं को चुनकर भेजती हैं। -बहादुर सिंह, पूर्व विधायक-इनेलो

हर हाल में बनेगा सब डिपो
प्रदेश की मनो सरकार घोषणाओं की सरकार नहीं हैं, सरकार उतनी ही घोषणा करती है जितनी पूरी की जा सके। जो घोषणाएं की हुई हैं वो इसी वर्ष पूरी हो जाएंगी। पानीपत मीटिंग के दौरान सब डिपो की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। हमारी पूरी टीम पर काम कर रही है। इस वर्ष सब डिपो के काम को हर हाल में अमलीजामा पहनाया जाएगा। पूर्व की सरकारों की तरह केवल घोषणा मात्र बनकर नहीं रहेगी। -कंवर सिंह यादव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन

 
समय का था अभाव
कांग्रेस पार्टी ने अपने दस वर्ष के शासनकाल में विभिन्न विकास कार्य करवाएं हैं, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय इसका मुख्य उदाहरण हैं। महेंद्रगढ़ की सब डिपो घोषणाएं समय अभाव रहने की वजह से पूरी नहीं हो पाई। कांग्रेस से पूर्व इनेलो की एवं भाजपा और हविपा गठबंधन की सरकार रही है उस समय विकास के नाम पर महेेंद्रगढ़ में एक ईंट भी नहीं लगी। भाजपा को सरकार बने हुए 2.5 साल का समय बीत गया सब डिपो अभी भी बनकर तैयार नहीं हुुआ। -राजेंद्र यादव-पूर्व हल्का अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें