फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो इस्माइलपुर से खोदेगी एसवाईएल नहर

Sun, 22 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इनेलो का जिलास्तरीय बैठक
विज्ञापन
इनेलो तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक प्रदेश को एसवाईएल का पानी नहीं मिल जाता। एसवाईएल का पानी प्रदेश में आते ही खुशहाली का नया दौर शुरू होगा। इसके लिए इनेलो कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को निजामपुर रोड स्थित मैरिज पैलेस में जिलास्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। भाजपा ने लोगों से किया कोई भी वायदा अभी तक पूरा नहीं किया है। सरकार के प्रति समाज के हर वर्ग में गुस्सा है। इनेलो नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद नहर का निर्माण नहीं होना सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना है। नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से भारी संख्या में 23 फरवरी को हरियाणा-पंजाब की सीमा पर स्थित गांव इस्माइलपुर पहुंचने का आह्वान किया ताकि इनेलो प्रदेशवासियों को साथ लेकर अपने स्तर पर नहर की खुदाई कर सके। इनेलो नेता ने कहा कि एसवाईएल का निर्माण शुरू करवाने के लिए सबसे पहले चौधरी देवीलाल की सरकार ने पंजाब सरकार को राशि जारी की थी ताकि नहर के लिए भूमि अधिग्रहण की जा सके। उन्होंने कहा कि नहर का सबसे ज्यादा कार्य भी चौधरी देवीलाल के कार्यकाल में हुआ। यह बात उनके राजनीति विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने विधानसभा में खुले तौर पर स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि ढाई साल में प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। पंजाब में इस दौरान भाजपा की भागीदारी वाली सरकार रही लेकिन भाजपा ने नहर निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी से 10 फरवरी तक एसवाईएल नहर को लेकर जिला महेंद्रगढ़ के प्रत्येक गांवों में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व  विधायक रणबीर मंदौला, जिला प्रधान सतबीर यादव, नारनौल हलके के लिए जसबीर सिंह ढिल्लो एडवोकेट, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत को जिम्मेवारी दी गई है।  
आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन जसवीर सिंह ढिल्लो एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मंजू चौधरी, राव होशियार सिंह, बजरंग लाल अग्रवाल, सतबीर एडवोकेट बड़ेसरा, विद्यानंद लांबा, रवींद्र गागडवास, सुदेश ढिल्लो, बीर  सिंह गहली, विजय छिलरो, सुमित्रा सोनी, सुरेश यादव पटीकरा, अशोक सैनी, अमर सिंह ब्रह्मचारी, कर्मवीर यादव, नरेश सेखावत, रतीराम आर्य, रघुबीर सैनी,  सत्यनारायण गुप्ता, नगर पार्षद केशव संघी एडवोकेट, भीम सेहरावत, मोहम्मद  सफी, हरीराम सैनी, जयसिंह सैनी, रामसिंह सैनी, रामकुमार महता, रोशन लाल  थाना, अमर सिंह जांगड़ा, सुरेंद्र यादव पटीकरा, ओमप्रकाश सोनी, दाताराम  जांगड़ा, संजीव गुप्ता, केशव वर्मा, रामकुमार मकसूसपुरिया, सुरेश शास्त्री,  निर्मला तंवर, सरदार गुरुदीप सिंह जोहल, सत्तू खटीक, रोहताश यादव, सूरज  ढिल्लो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें