फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंडस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे विद्यार्थी

Sat, 01 Nov 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसमें कक्षा 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने अपने मॉडल के साथ हिस्सा लेगे।
विज्ञापन

कनीना खंड के विद्यालयों के विद्यार्थी 11 नवंबर को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, नांगल चौधरी खंड में 11 नवंबर को ही पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी, नारनौल खंड में 12 नवंबर को राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थी भाग लेंगे।
महेंद्रगढ़ खंड में 12 नवंबर को पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ और अटेली खंड के विद्यालयों से विद्यार्थी 12 नवंबर को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछोद में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि मॉडल मेकिंग में कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थी सर्वप्रथम खंड स्तर पर भाग लेंगे। खंड स्तर पर सात उप विषयों पर होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सभी उपविषयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर पर भाग लेंगे। प्रत्येक खंड से कुल 21 विद्यार्थी अपने मार्गदर्शक अध्यापक के साथ जिला स्तर पर भाग लेंगे।
विज्ञापन

वर्जन:
विज्ञान एवं गणित के बच्चों, शिक्षकों व आमजन के बीच वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित और विकसित करने के उद्देश्य से बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। सभी विद्यालय मुखिया से अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी प्रदर्शनी और मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई है।-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें