फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

Sat, 01 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 19तैयारियों का जायजा लेते नगराधीश डॉ. मंगलसेन। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा दिवस पर शनिवार को पीजी कॉलेज में एक दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज सभागार में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीटीएम ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणवी लोकनृत्य (समूह) में प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः 35 हजार, 25 व 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणवी लोकनृत्य (एकल) में क्रमशः 7500, 5100 व 4100 का, हरियाणवी लोकगीत/रागनी (समूह) में प्रथम तीन स्थान पर 35, 25 व 15 हजार का, हरियाणवी लोकगीत/रागनी (एकल) में पुरस्कार के तौर पर प्रथम तीन स्थान पर 7500, 5100 व 4100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार स्लोगन लेखन में व पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग में भी प्रथम तीन स्थान पर आने वाले को 7500, 5100 व 4100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक और प्रतिभाशाली कलाकार आईटीआई प्रिंसिपल विनोद खनगवाल को सुबह 11 बजे तक मौके पर ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें