फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दक्षताएं हासिल न करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष सहयोग

विज्ञापन
फोटो नंबर-09ऑनलाइन ओरिएंटेशन में भाग लेते ​शिक्षक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से कक्षा तत्परता कार्यक्रम (सीआरपी) के तहत वीरवार को शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन यूट्यूब लाइव ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया। सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चला जिसमें महेंद्रगढ़ जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने-अपने क्लस्टर विद्यालयों से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए तैयार करना है। इसके तहत पिछली कक्षाओं की आवश्यक दक्षताएं हासिल न कर पाने वाले विद्यार्थियों को विशेष सहयोग दिया जाएगा जबकि दक्ष विद्यार्थियों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाया जाएगा।
सत्र के दौरान शिक्षकों को कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित निर्देश दिए गए और पोस्ट-टेस्ट प्रश्नावली भरने और प्रश्न पूछने का अवसर भी प्रदान किया गया। शिक्षकों की उपस्थिति और सहभागिता की निगरानी मुख्यालय स्तर से की गई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करेगा। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, सभी क्लस्टरों में शिक्षकों की भागीदारी संतोषजनक रही और तकनीकी व्यवस्थाएं सुचारु रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें