फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- सतनाली के सरकारी स्कूल में सफाई करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य--स्रोत- एपीआरओ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व सतनाली खंड के अनेक सरकारी स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन


उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ बनाया जा रहा है। शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इस अभियान में आमजन को जोड़ने के लिए हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान का नारा दे रहा है।
यह अभियान केवल 11 सप्ताह का नहीं है बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कूड़े और कचरे का उठान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। उपमंडल प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। व्यवस्था पूर्ण प्रबंधन के साथ ही सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें