फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sat, 19 Apr 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया ने स्टाफ सदस्यों और बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे से दूर रहने और देश व समाज के नव निर्माण में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव व ब्रिगेड ऑफिसर पवित्रा यादव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा सुरक्षित वाहन पॉलिसी व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करता है तो उसको 5 हजार रुपये का जुर्माना होगा।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने पर 10 हजार, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर एक हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर दो हजार रुपये और अगर कोई नाबालिग वाहन चलता है तो 25 हजार रुपये जुर्माना व परिजनों को तीन वर्ष की जेल की सजा का प्रावधान है। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए जिससे हर रोज सड़क पर समाप्त हो रही लगभग 500 लोगों की जीवन लीला को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिजनों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आप कभी भी अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
विज्ञापन

इस मौके पर एबीआरसी श्रदानंद, संजय कुमार सैनी, सुखबीर सैनी, पीटीआई पृथ्वीराज, अंकित, नरेंद्र कुमार, धर्मवीर, अनिल कुमार, विनोद कुमार, प्रीतम, कविता यादव व बाला देवी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें