फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केमिकल रिएक्शन में उलझे रहे विद्यार्थी, जीवों में जनन को बताया आसान

विज्ञापन
फोटो संख्या:61 साजिया
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के 46 केंद्रों पर वीरवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं की विज्ञान जबकि 12वीं कक्षा की एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा हुई। इस बार परीक्षा में पुलिसकर्मियों की भागदौड़ कम हो गई और बाहरी हस्तक्षेप भी बंद हो गया है। वहीं विद्यार्थी केमिकल रिएक्शन में उलझे रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में 10वीं कक्षा के 8,167 में से 8,096 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, कक्षा 12वीं के एग्रीकल्चर विषय के दो विद्यार्थियों ने नारनौल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा दी। जांच के लिए बोर्ड समेत सभी लोकल उड़नदस्तों ने केंद्रों पर दबिश दी और परीक्षार्थियों की जांच की गई।
जिले के 46 केंद्रों पर 14 टीमों ने विजिट कर व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान किसी केंद्र पर किसी प्रकार की नकल संबंधी या बाहरी हस्तक्षेप नहीं मिला। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे भी खुशी से नजर आए और सभी परीक्षा की सराहना की।
विज्ञापन

-
विद्यार्थी बोले-तैयारी के अनुसार आया पेपर
मैं काफी दिन से परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। मैंने पूरा पाठ्यक्रम याद कर लिया है। वैसे तो पूरा पेपर ही आसार था लेकिन जीवों में जनन वाला पाठ सबसे आसार था।-साजिया, हिंदू हाई स्कूल, महेंद्रगढ़

बॉक्स
परीक्षा में केमिकल रिएक्शन वाले प्रश्न थोड़े मुश्किल रहे हैं जबकि अन्य सभी आसान थे। इसके साथ ही विभिन्न तत्वों के रासायनिक चिह्न भी थोड़े कठिन लगे लेकिन पेपर अच्छा हुआ है। -नर्गिस, हिंदू हाई स्कूल, ऑटो मार्केट
बॉक्स

पेपर काफी आसान रहा है। इसमें सभी प्रश्न पढ़ाए हुए पाठ्यक्रम से आए हैं। इस प्रकार स्कूल में तैयारी करवाई गई थी उसी प्रकार ही पेपर में प्रश्न आए हैं और पेपर भी बहुत अच्छा हुआ है। -सोनल, हिंदू हाई स्कूल, महेंद्रगढ़

परीक्षा की तैयारी मॉडल पेपर के अनुसार की थी और अब पेपर का डिजाइन भी इसी के अनुसार ही था। पेपर में किसी प्रकार का बाहरी प्रश्न नहीं था और वैकल्पिक प्रश्न सबसे अधिक आसान रहे हैं।
-हर्षिता, हिंदू हाई स्कूल, भगड़ाना

- वर्जन:
जिले के 46 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 8,147 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 12वीं के दो विद्यार्थी शामिल हुए। वीरवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई और किसी प्रकार की यूएमसी नहीं बनी। -बिजेंद्र सिंह, बोर्ड जिला सुपरिटेंडेंट, महेंद्रगढ़

सीबीएसई के 7,086 ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर किशोर तिवारी ने बताया कि वीरवार को जिला के 19 केंद्रों पर कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी विषय की 7,086 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 50 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। इसके साथ ही गुरुग्राम से आए ऑब्जर्वर ने भी हर सेंटर पर नकल आदि की जांच की।

फोटो संख्या:61 साजिया

फोटो संख्या:61 साजिया

फोटो संख्या:61 साजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें