फोटो संख्या:52- भोजावास आईटीआई में नशा के प्रति जागरूक रैली के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्य--स्रो
कनीना। नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोजावास में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाने के साथ कार्यक्रम शुरु हुआ। विद्यार्थियों ने भाषण से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इंचार्ज प्रमिला यादव ने कहा कि नशा युवा शक्ति को कमजोर करता है और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनता है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों से माई भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।