फोटो 06 पॉलिटेक्निक का भ्रमण करते हुए छात्र व स्टाफ। स्वय
नारनौल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों ने मंगलवार को बीकेएन गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक का भ्रमण किया।
प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना और उन्हें उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ना है।
छात्रों ने पॉलीटेक्निक शिक्षा प्रणाली के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। बीकेएन गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अनिल यादव, टीपीओ अनिल यादव, सिकंदर, योगेंद्र शेखावत और सभी एचओडी ने छात्रों को अपने-अपने विषय की गहरी जानकारी दी और पूरे परिसर का भ्रमण करवाया।