फोटो 05 कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्वय
नारनौल। गांव रघुनाथपुरा स्थित बाबा जेठू मंदिर में मां शेरावाली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई। यह कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पहुंची। इसके बाद मंदिर में हवन व विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां शेरावाली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बाबा जेठू मंदिर प्रांगण में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। पंडित अशोक कुमार सहित पांच पंडितों ने पूजा अर्चना कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई।