फोटो 2धौलेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली निकालते छात्र व अध्यापक।स्रोत संस्थ
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में तिरंगा रैली निकाली गई।
प्राचार्य अनिता दहिया ने बताया रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया और तिरंगे झंडे को लेकर गांव की मुख्य सड़कों पर मार्च किया। सरपंच देवेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के प्रति जागरूक करता है।
रैली में डॉ. पंकज गौड़, राकेश कुमार, राजपाल सिंह यादव, रवि कुमार, समय सिंह, उमेद सिंह, संदीप कुमार,सुशील कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, महेश शर्मा आदि ने भाग लिया।