फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Thu, 24 Apr 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 13महिला कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना करते प्राचार्य। स्रोत-संस्था - फोटो : मौन रखते भाजपाई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। यूथ रेडक्रॉस, एनसीसी व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओें ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को कॉलेज से रवाना किया। इसी रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की व यातायात नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने छात्राओं को हेलमेट उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को नशा करके वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा करने वाहन चलाना अक्सर दुर्घटना का कारण बनता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस इंचार्ज डॉ. साधना यादव छात्राओं को यातायात नियमों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अजय थाकन, चिरंजीव तायल, नीलम, प्रियंका व राजेंद्र कुमार आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें