फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवती को जबरन ले जाने के प्रयास मामले में 5 पर केस दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में सहमति संबंध में रह रही युवती के अपहरण मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती के परिजन पहले फिल्मी स्टाइल में घर में घुसकर गाली गलौज करते हैं। इसके बाद युवती को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस शिकायत में तावडु निवासी युवती ने बताया कि वह नारनौल में एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही है। 22 अप्रैल को सुबह करीब साढे आठ बजे उसका ताऊ का लड़का संदीप व परिवार के कमल, प्रकाश और रविंद्र वैगनार गाड़ी में आए।
इस दौरान उन्होंने घर में घुसकर गाली गलोच की और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान रविंद्र उसे घर से बाहर लाया और गांव ले जाने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो कमल व प्रकाश ने उसके पेट पर लात मारी। वहीं संदीप ने बाल पकड़ कर खींचे। युवती ने पांच लाेगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। युवती ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपनी इच्छा से नारनौल निवासी युवक के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें