फोटो नंबर-18विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि।
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सैनी सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें खंड स्तर पर विजेता रहे कुल 105 विद्यार्थियों में से 93 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भोजन परिवहन एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग, कचरे का प्रबंधन एवं संसाधन प्रबंधन विषय पर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
सभी विद्यार्थी अलग अलग 7 उप विषयों में खंड स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया व स्कूल प्राचार्य बृजमोहन वर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी उप विषयों में जिला स्तर पर विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 1800 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये दिए जाएंगे। कुल 21 विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के रूप में सैंतीस हजार आठ सौ रुपये दिए जाएंगे जो उनके बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे।
इन विद्यार्थी ने जिला स्तर पर प्राप्त किया स्थान-
भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उप विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली से प्रियांशु प्रथम, परिवहन एवं संचार उप विषय में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल से थवनेश प्रथम, प्राकृतिक खेती उप विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचडीया से प्रिया प्रथम, आपदा प्रबंधन उप विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूसनोता से युवराज प्रथम, गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल सोच उप विषय में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल से चिराग प्रथम रहे। कचरा प्रबंधन उप विषय में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल से ज्योति प्रथम, संसाधन प्रबंधन उप विषय में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल से भव्य प्रथम रही।