फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रसारण में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा पे चर्चा का यह आठवां संस्करण है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा 2025 से पहले देशभर के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया। छात्र अपनी परीक्षा पर फोकस कर सके। उनको परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत महसूस ना हो और अच्छे तरीके से अपनी परीक्षा दे सके। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने शिक्षा के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश किया है। इसमें विद्यार्थियों के ज्ञान और समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को अनावश्यक तनाव और दवाब से मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। आने वाले समय में अपने सपने और लक्ष्य को साकार कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अल्का श्योराण, प्राचार्य सुनील गौरा, डॉ. योगेंद्र, राजेश शर्मा झाड़ली, शिव भावना, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, प्रवीण गौड, सुशील लांबा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें