संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। यूपीईएस देहरादून के सहयोग से बीएमडी फाउंडेशन की ओर से दो माह तक सृजन सोशल इंटर्नशिप के तहत विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
इसी कड़ी में यूपीईएस देहरादून विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने शनिवार को कनीना स्थित बीएमडी फाउंडेशन के कार्यालय में पहुंचकर योजना की जानकारी दी। सभी ने बीएमडी के निदेशक लक्की राव सीगड़ा, सचिव रचना से मुलाकात कर संस्थान द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जाना। लक्की राव सीगड़ा ने बताया कि यह सामाजिक इंटर्नशिप 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने यूपीईएस देहरादून द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपने पर सिमरन जॉली, अक्षिता शर्मा का आभार व्यक्त किया। सामाजिक इंटर्नशिप में छात्रों को जमीनी हकीकत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को संगठन के काम करने के तरीके, उनकी संरचना सहित अन्य बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रियंका, राहुल कौशिक, आकाश यादव, हर्षवर्धन, सागर अरोड़ा, ईशान गुप्ता, कुनाल सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।