कनीना। गांव भोजावास स्थित आईटीआई में पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान थाना सदर कनीना प्रभारी निरीक्षक सज्जन कुमार की टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा शरीर, परिवार, समाज और देश का सबसे बडा दुश्मन है। इससे दूर रहें और दूसरों को भी दूर रखें। नशे की लत लगने के कारण व्यक्ति को अपना शरीर, परिवार कुछ दिखाई नहीं देता। वह नशे के लिए अपराध करने से भी नहीं चूकता। नशे के पीछे भाग कर अपनी जिंदगी को बर्बाद कर लेता है।