फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवाचार और तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए सम्मान

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- तीन दिवसीय प्रदर्शनी से लौटी हकेवि की विेजेता टीम के सदस्य कुलपति प्रो. टंकेश्व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) की टीम को दिल्ली में केंद्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी में नवाचार और तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता टीम का विश्वविद्यालय पहुंचने पर बधाई दी। उन्हें भविष्य में देश की जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की ओर से वोकेशनल स्टडीज विभाग के शिक्षक डाॅ. सुनील कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में इंजीनियर नितिन कुमार, शोधार्थी आशु कुमार, अंकित, सचिन व मुकेश कुमार ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न सरकारी संस्थानों के शोध कार्यों, नवप्रवर्तन गतिविधियों, तकनीकी कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाने वाली औषधियों से निर्मित उत्पादों की जानकारी प्रदर्शित की।
विज्ञापन

हकेंवि के इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन काॅरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद राजकुमार सांगवान, उत्तर प्रदेश के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक ने किया।
उन्होंने विश्वविद्यालय के इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर में तैयार की गई स्वचालित इलेक्ट्रिक कार्ट में बैठकर प्रदर्शनी का भ्रमण भी किया। विश्वविद्यालय द्वारा इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन तथा तकनीकी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें