फोटो संख्ख्या:-75 हकेंवि महेंद्रगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण करने वाले स्कूली विद्यार्थी शिक्षकों
महेंद्रगढ़। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से रावमावि जांट के विद्यार्थियों ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उन्नत प्रयोगशाला परिवेश और प्रचलित शोध गतिविधियों से परिचित कराना था। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने और विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने सतत सीखने के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से आत्मविश्वास और जिज्ञासा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।भ्रमण के दौरान जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश देशमुख, डॉ. हुमीरा सोनाह ने विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं का अवलोकन कराया।