फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलीं पुस्तकें

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में विद्या​र्थियों को एनडीए व नीट की पुस्तक भे
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए एनडीए और नीट की तैयारी के लिए पुस्तकें दी गईं।
विज्ञापन

विद्यालय में 12वीं कक्षा के 28 विद्यार्थी विज्ञान संकाय में अध्ययन कर रहे हैं। कनीना के वार्ड नंबर दो निवासी अंकुर यादव ने करीब 25 हजार रुपये की 28 पुस्तकें दीं। पुस्तकों का वितरण महेंद्र सिंह एवं संदीप कुमार द्वारा संपन्न हुआ। प्राचार्य सुनील खुड़ानिया ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट और एनडीए में सफलता के लिए कठिन परिश्रम के साथ उत्तम अध्ययन सामग्री का होना आवश्यक है।
उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकें विद्यार्थियों की सफलता का मार्ग प्रशस्त करेंगी। उन्होंने बताया कि अंकुर ने 14 नीट व 14 एनडीए की तैयारी के लिए पुस्तक भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें