सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल 29 मेरिट प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया जिससे स्कूल में खुशी का माहौल रहा। विज्ञान संकाय में दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि शशी द्वितीय स्थान पर रही। कला संकाय में संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक लेकर शानदार परिणाम दिया। संवाद
.......................................
फोटो-24
राव नेतराम स्कूल के 40 छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह
मंडी अटेली।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में राव नेतराम पब्लिक स्कूल, सलीमपुर ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। 115 विद्यार्थियों में से 40 ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। जिज्ञासा ने 97% अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू ने 93% और परिनिता ने 92% अंक प्राप्त किए। संगीत विषय में विनय और निखिल ने 100 में से 100 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। संवाद
.....................................
मेडिकल में मयंक ने मारी बाजी
फोटो-25
नारनौल। नांगल चौधरी रोड स्थित हरियाणा पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। मेडिकल में मयंक वर्मा, नॉन-मेडिकल में पीयूष वशिष्ठ, कॉमर्स में जतिन व अमृता और आर्ट्स में श्रुति व दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 44 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल के सकारात्मक माहौल को दिया। प्राचार्य सुनील यादव व डीन मनोज भारद्वाज ने इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी। संवाद
............................
11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
फोटो-26
नांगल चौधरी। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में श्रीकृष्ण स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। निकिता ने 97.2% अंक लेकर टॉप किया जबकि कीर्ति, खुशी, मोनू, मोनिका, दीपक, हिमेश सहित कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर और 47 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए। प्राचार्य वेदपाल यादव ने इसे मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। चेयरमैन राजपाल यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
.....................................
ऐशली स्कूल के 34 विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाई जगह
अटेली मंडी। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में ऐशली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। कुल 56 में से 34 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। खुशबू ने 95% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, बरखा ने 93.4% और ईशु ने 91.2% अंक हासिल कर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान पाया। खुशबू ने संगीत में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
...........................
ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों ने किया उत्कृट प्रदर्शन
फोटो-27 व 28
नारनौल। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा मीनू पुत्री लीलाराम निवासी नारनौल व दिव्या पुत्री कुलदीप सिंह निवासी मकसूसपुर ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। मेनका पुत्री नवभारत निवासी मेघोत हाला ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व निधि पुत्री विक्रम यादव निवासी डोहर खुर्द ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
...................
एमआर स्कूल के छात्रों ने की मिसाल कायम
नारनौल। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में एमआर पब्लिक स्कूल ने मिसाल कायम की है । सीबीएसई 12वीं के नतीजों में 100 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे स्कूलों में जश्न का माहौल रहा । परीक्षा परिणाम में मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बारहवीं कक्षा से वर्षा पुत्री संतलाल 95.2 प्रतिशत मेडिकल से प्रथम रोहित पुत्र चरणसिंह नान मेडिकल 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। संवाद
..........................
चारों संकायों में सीएल स्कूल के टॉपर्स ने मचाया धमाल
महेंद्रगढ़। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में सीएल पब्लिक स्कूल, हुडा ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में सर्विका और सोनाली ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य में वैभव गर्ग और कला संकाय में यश सैनी ने टॉप किया। विद्यालय में सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता और प्राचार्य रविंद्र सिंह ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
.....................................
बाबा खेतानाथ स्कूल का परिणाम रहा सराहनीय
फोटो-29
सिहमा। बाबा खेतानाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा के 12वीं परिणाम शत प्रतिशत रहा । जिसमें अनीशा पुत्री सुभाष सिहमा ने 474/500 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू पुत्री शीशराम सिहमा ने 471/500 अंक लेकर विद्यालय में दूसरे स्थान पर रही।वहीं खुशी पुत्री राज सिंह डेरोली अहीर व मनीषा पुत्री नवल सिहमा दोनों 460/500 अंक लेकर स्कूल में तीसरे स्थान पर रही है। पलक पुत्री मनोज कुमार नांगल सिरोही 451/500 अंक प्राप्त करके चौथे स्थान पर रही। इस प्रकार बारहवीं में कुल 56 विद्यार्थियों में से 40 विद्यार्थियों ने मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज किया। संवाद
.....................
वाणिज्य में वैभव संघी ने 98.6% किए हासिल
फोटो-30 व 31
नारनौल। सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में एमएलएस डीएवी स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वाणिज्य में वैभव संघी ने 98.6%, नॉन मेडिकल में ध्रुव वर्मा ने 94.2% और कला संकाय में खनक जैन ने 94.6% अंक प्राप्त किए। कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंग्रेजी, अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र और संगीत में भी शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद