फोटो नंबर-18प्रतियोगिता के दौरान हरियाणवीं नृत्य प्रस्तृत करती छात्राएं। स्रोत: विभाग
नारनौल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल दर्गू में आयोजित ब्लॉकस्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता में 16 विभिन्न विद्यालयों से लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
वहीं, प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांदी ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नियामतपुर ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रोल प्ले प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। इसमें आरोही मॉडल स्कूल मढ़ाना प्रथम, जीएसएसएस मुसनौता द्वितीय तथा जीएसएसएस कांवी तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय परिसर में दिनभर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। लोकगीतों की मधुर धुन, पारंपरिक परिधान और विद्यार्थियों की ऊर्जा ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्राचार्य कैलाश यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम प्राप्त करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
इस अवसर पर डीआईईटी महेंद्रगढ़ से दिनेश रावत, प्राचार्य लोकेश कुमार, बीआरपी सुमित्रा व एबीआरसी विनय कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।