फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में धोलेड़ा के छात्र कर रहे बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 25खिलाड़ियों के साथ मौजूद स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्था
विज्ञापन
निजामपुर। ग्राम धोलेड़ा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ी राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। इसमें डीपीई सनी पाल का समर्पित प्रशिक्षण अहम भूमिका में रहा है।
विज्ञापन

सत्र 2026-27 में आयोजित 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर (यू-20) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़, हिम्मत सिंह ने 3000 मीटर दौड़ और अमन ने 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इससे पहले भी इन खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर उल्लेखनीय स्थान हासिल किया था।
विद्यालय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। सत्र 2025-26 में यू-19 एसजीएफआई प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने जिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लिया था।
विज्ञापन

वहीं सत्र 2024-25 में भी खिलाड़ियों ने एसजीएफआई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई थी। विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें