फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कल्चरल फेस्ट में ढ़ाढ़ोत, महेंद्रगढ़ खुडाना के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- सांस्कृतिक  कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं--स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में राजकीय विद्यालय ढ़ाढ़ोत, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय महेंद्रगढ़ और खुडाना विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किए। डाइट महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में स्किट, रागनी, फोक डांस और ग्रुप फोक डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्किट प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में राजकीय विद्यालय ढ़ाढ़ोत विजेता रहा जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। रागनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुचौली के शिवम और रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ाढ़ोत की प्रतिभा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

फोक डांस प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पालड़ी पनिहारा तथा कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना की दीपिका विजेता रहीं। वहीं ग्रुप फोक डांस में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ खंड के करीब 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी जगमाल सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर कार्यक्रम में नरेश गोयल, ईश्वर चंद्र, दीपक शर्मा, पूजा शर्मा, अनीता यादव, बीना यादव, मुकेश कुमार, हरीश रोहिल्ला, सूर्यकांत यादव, संजय कुमार, सतन सिंह, शालू शर्मा, ज्योति यादव, अरुण कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के मुख्याध्यापक, प्रधानाचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो संख्या:60- सांस्कृतिक  कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं--स्रोत- संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें