नारनौल। जिले के 46 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को 12वीं कक्षा के बायोलॉजी व इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बताया कि विज्ञान संकाय में बायोलॉजी सबसे कठिन विषयों में से एक है। इसलिए परीक्षा से पहले नर्वस थे लेकिन परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
इतिहास विषय में 2 छात्रों को नकल करते हुए पकड़े जाने पर यूएमसी बनाई गई। जानकारी के अनुसार गांव कोरियावास स्थित स्कूल में नियमित छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ते की टीम निरीक्षण के लिए केंद्र पर पहुंची।