फोटो संख्या:73- आदर्श कॉलोनी में बेटी उषा का घोडी पर बनवारा निकालते पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह--स्र
महेंद्रगढ़। आदर्श कॉलोनी में डॉ. सुरेंद्र सिंह खुडाना वाले ने अपनी बेटी उषा का बनवारा निकालकर बेटा-बेटी एक समान होने का संदेश दिया है। उषा की शादी गांव डरोली अहीर पीयूष के संग नौ मार्च को होगी। बेटी उषा एमएससी फाइनल की पढ़ाई कर रही है व पीयूष फिजिक्स से पीएचडी कर रहा है। इसी खुशी के अवसर पर पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह, माता पुष्पा देवी ने अपनी बेटी उषा का वीरवार देर शाम को डीजे के साथ झूमते-नाचते हुए घोड़ी पर बनवारा निकाला। इस अवसर पर सुरेश कुमार,अन्नू, रजनीश खिंची, अमित, सतीश, मधु, स्नेहा नर्सिंग अधिकारी, कई लोगों ने बेटी का आशीवार्द दिया। संवाद