फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया सकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सर्दी के मौसम को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 16 जनवरी 2026 से विद्यालय नियमित रूप से खुल जाएंगे। इस संबंध में निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी स्कूल मुखियाओं व प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान यदि सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार आवश्यकता पड़ी, तो कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था केवल बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों पर ही लागू होगी। अन्य कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान किसी भी प्रकार की नियमित शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। आदेश के बाद विद्यालयों में अवकाश की तैयारियां शुरू हो गई हैं और अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें